1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बगदादी सीरिया में अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया, उसके उत्तराधिकारियों की हमें जानकारी है: डोनाल्ड ट्रंप

बगदादी सीरिया में अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया, उसके उत्तराधिकारियों की हमें जानकारी है: डोनाल्ड ट्रंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 06:51 am IST,  Updated : Oct 28, 2019 07:28 am IST

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का कुख्यात सरगना अबू बकर अल बगदादी अमेरिका के विशेष अभियान कमांडो द्वारा उत्तरपूर्वी सीरिया में शनिवार को किए गए हमले में मारा गया।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है। ट्रंप ने रविवार को घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया। 

Related Stories

राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, इस साल के शुरुआत में अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मार गिराया था। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमजा बिन लादेन को मार गिराना बड़ी उपलब्धि थी लेकिन यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। ओसामा बिन लादेन बहुत बड़ा आतंकवादी था लेकिन लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से बड़ा आतंकवादी बना था। वहीं इस व्यक्ति ने पूरे क्षेत्र पर कब्जा करके एक देश बना लिया था जिसे वह ‘खिलाफत’ कहता था और वह यह दोबारा करने का प्रयास कर रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बगदादी की सेहत के बारे में बहुत नहीं सुना था। मैंने सुना था कि उसकी सेहत ठीक नहीं थी लेकिन वह बहुत खौफनाक मौत मरा, यह मैं आपसे कह सकता हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश