1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इवांका ट्रंप की लोगों ने इस बात पर की हूटिंग

इवांका ट्रंप की लोगों ने इस बात पर की हूटिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 03:57 pm IST

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को अपने पिता के रवैये के लिए हूटिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल बात उस समय की है जब इवांका बर्लिन में हो रही महिलाओं की G-20 सम्मिट में गई थी।

ivanka trump- India TV Hindi
ivanka trump

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को अपने पिता के रवैये के लिए हूटिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल बात उस समय की है जब इवांका बर्लिन में हो रही महिलाओं की G-20 सम्मिट में गई थी। इवांका ने महिला उद्योगपतियों पर हो रहे पैनल डिस्कशन में जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टीन लैगार्ड के साथ इस सम्मिट में हिस्सा लिया था। वहां बैठकर इवांका ने जब अपने पिता की तारीफ करनी शुरू की तो वहां बैठी महिलाओं को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।(अमेरिका से तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने किया बड़ा सैन्यअभ्यास)

इवांका ने महिलाओं के प्रति अपने पिता के रवैये का बचाव किया तो उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उस समय शोर मचाकर हूटिंग शुरू की जब इवांका ने अपने पिता के पक्ष में बात करते हुए बताया कि उनके पिता महिलाओं की इज्ज़त करते हैं और परिवार की अवधारणा में विश्वास रखते हैं। इवांका के साथ यह G-20 सम्मिट में हुआ। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कई बार आरोप लग चुके हैं। पिछले साल अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उनका एक टेप रिलीज़ हुआ था जिसमें वो महिलाओं के लिए अभद्र बात कहते दिख रहे थे। इस टेप के रिलीज होने के बाद पूरी दुनिया में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।

इस पर इवांका ने कहा कि, "मैंने अपने पिता की आलोचनाएं सुनी हैं, लेकिन मैं उन्हें उस रूप में नहीं जानती। मैं ही क्या, वो तमाम महिलाएं जो उनके साथ, उनकी कंपनी में काम कर चुकी हैं वो इन आलोचनाओं से, इन बातों से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखतीं।" इवांका ने आगे कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके परिवार में किसी किस्म का कोई बंधन नहीं था। (अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए रूस बना रहा है 'महाजहाज')

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश