1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बिल गेट्स को पछाड़ अमेजॉन के जेफ बेजोस कुछ देर के लिए बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

बिल गेट्स को पछाड़ अमेजॉन के जेफ बेजोस कुछ देर के लिए बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2017 07:17 am IST,  Updated : Jul 28, 2017 07:17 am IST

सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपाति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है। बेजोस की अधिकतर संपाति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक भी हैं।

gatesbezos- India TV Hindi
gates-bezos

न्यूयॉर्क: अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस माइक्रोसोफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फोर्ब्स मैगजीन के एक अनुमान में यह दावा किया गया है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समय बेजोस के पास 90.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के बंद होते समय बिल गेट्स 90 बिलियन डॉलर के साथ अमीरों की सूची में पहले नंबर पर थे जबकि बेजोस 89 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर थे।

हालांकि, कुछ ही देर बाद बेजोस फिसल कर फिर से दूसरे नंबर पर आ गए क्योंकि अमेजॉन के शेयरों द्वारा बनाई गई बढ़त कम हो गई। बेजोस के पास अमेजॉन की करीब 17 प्रतिशत इक्विटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, गेट्स मार्च में पत्रिका की सालाना रैंकिंग में पिछले चार सालों से सबसे अमीर व्यक्ति थे।

सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपाति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है। बेजोस की अधिकतर संपाति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक भी हैं।

बता दें 61 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स मई 2013 से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे। बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने वाले सातवें व्यक्ति हैं और गेट्स और बर्कशायर हाथवे सीईओ वॉरन बफेट के अलावा वैश्विक रैंक में शीर्ष स्थान पर तीसरे अमेरिकी हैं। लगभग 20 साल पहले वो अरबपतियों की सूची में शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश