1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेजन CEO को भगवान विष्णु के रूप में देख भड़के हिंदू, फॉर्चून ने मांगी माफी

अमेजन CEO को भगवान विष्णु के रूप में देख भड़के हिंदू, फॉर्चून ने मांगी माफी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 13, 2016 11:20 am IST,  Updated : Jan 13, 2016 11:20 am IST

अमेरिका की एक जानी मानी पत्रिका फॉर्चून ने ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को विष्णु के रुप में अपने कवर पेज पर छापकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़का दिया है।

jeff bezos- India TV Hindi
jeff bezos

वाशिंगटन: अमेरिका की एक जानी मानी पत्रिका फॉर्चून ने ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को विष्णु के रुप में अपने कवर पेज पर छापकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़का दिया है। इस पत्रिका ने अपने कवर पेज पर बेजोस को विष्णु के रुप में पेश करने की कोशिश की है जिसके कारण अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। आपको बता दें कि पत्रिका ने अपने जनवरी के इंटरनेशनल एडिशन में भारत में अमेजन के बिजनेस विस्तार पर एक कवर स्टोरी छापी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली घटनाएं होती रही हैं।

दरअसल पत्रिका ने ताजा एडिशन में अपने कवर पेज पर  'अमेजन की भारत पर चढ़ाई' हेडिंग के साथ बेजस को भगवान विष्णु के रुप में दिखाया है। तस्वीर में बेजोस भगवान विष्णु की ही तरह हाथ में कमल का फूल लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने इस बात का कड़ा विरोध किया है, उनका कहना है कि पत्रिका ने उनकी धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर पत्रिका के इक कदम की कड़ी निंदा हो रही है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट भी किए हैं। वहीं लोगों के गुस्से को और भड़कता देख फॉर्चून पत्रिका के एडिटर इन चीफ एलन मरी ने इस पर माफी भी मांग ली है। मरी ने एक फालोअर से माफी मांगते हुए कहा कि आपकी बात एकदम जायज है और मैं आपसे माफी मांगता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश