1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. महिला के पेट में पल रहे हैं जीसस, वीडियो हुआ वायरल

महिला के पेट में पल रहे हैं जीसस, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2016 10:05 am IST,  Updated : Apr 23, 2016 10:05 am IST

अमरीका के इंडियाना शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पेट में जीसस के पलने का दावा किया है। इस गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड से ली गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐले मेयर नाम की महिला की डिलवरी जून में हो सकती

jesus- India TV Hindi
jesus

नई दिल्ली: अमरीका के इंडियाना शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पेट में जीसस के पलने का दावा किया है। इस गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड से ली गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐले मेयर नाम की महिला की डिलवरी जून में हो सकती है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ऐले अस्पताल में अपनी प्रेगनेंसी जांच के लिए पहुंची तो रिपोर्ट देखकर हैरान रह गईं। उस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ऐले के पेट में प्रभु जीसस पल रहे है। उन्होंने दावा किया कि उनके पेट में ईसाइयों के प्रभु जीसस पल रहे हैं। ऐले के मुताबिक उनकी अल्ट्रासाउंड की तस्वीरों में जीसस की छवि दिख रही है।

ऐले ने इन तस्वीरों को अपनी फोन में कैद कर लिया। ऐले का दावा है कि फोटो को जूम करने पर जीसस के पैर और लम्बे बाल भी दिखाई देते है। ऐले मेयर ने यह फोटो सोशल साइट फेसबुक पर शेयर की है। इस बाद सोशल मीडिया पर तेज वायरल हो रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश