1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जिंदल बोले देश को काम करके दिखाने वाले की है जरूरत

जिंदल बोले देश को काम करके दिखाने वाले की है जरूरत

 Written By: PTI
 Published : Jun 25, 2015 10:35 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 10:40 am IST

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनाव के सिलसिले में अपनी मुहिम शुरू करते हुए केवल बात करने वालों के बीच स्वयं को काम करके

जिंदल ने राष्ट्रपति...- India TV Hindi
जिंदल ने राष्ट्रपति पद के लिए पेश की दावेदारी

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनाव के सिलसिले में अपनी मुहिम शुरू करते हुए केवल बात करने वालों के बीच स्वयं को काम करके दिखाने वाले नेता के रूप में पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना को मजबूत करने, मुक्त बाजार का निर्माण करने और राष्ट्रपति बराक ओबामा की स्वास्थ्यसेवा योजना को रद्द करने का संकल्प लिया। राष्ट्रपति पद के लिए मजबूती से दावेदारी पेश करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी जिंदल इस बार चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले 13वें रिपब्लिकन प्रत्याशी हैं। उन्होंने न्यू ऑरलियंस में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी चुनाव मुहिम की शुरूआत करते हुए कहा,  मेरा नाम बॉबी जिंदल है। मैं लुइसियाना का गवर्नर हूं और मैं विश्व के महानतम देश संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़ा हो रहा हूं।

44 वर्षीय जिंदल ने दावा किया कि वह अलग तरह के उम्मीदवार हैं और उन्होंने उनकी उम्मीदवारी को लेकर हो रहे विरोध को खारिज करते हुए कहा कि वह मुख्यालय की अनुमति के बिना चुनाव में खड़े हो रहे हैं। जिंदल ने कहा,  मेरा दृष्टिकोण उन अधिकतर लोगों से अलग है जो राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को उन लोगों ने महान बनाया है जो काम करके दिखाते हैं, न कि जो केवल बातें करते हैं और मनोरंजक भाषण देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश