1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 12 अंक की बढ़त मिलने का अनुमान'

'राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 12 अंक की बढ़त मिलने का अनुमान'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 02:18 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को व्हाइट हाउस की दौड़ में देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 12 अंकों की प्रभावशाली बढ़त मिलने का अनुमान है।

Joe Biden leads President Donald Trump by 12 points in latest Fox News poll- India TV Hindi
Joe Biden leads President Donald Trump by 12 points in latest Fox News poll Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को व्हाइट हाउस की दौड़ में देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 12 अंकों की प्रभावशाली बढ़त मिलने का अनुमान है। फॉक्स न्यूज के जनमत सर्वेक्षण में यह अनुमान जताया गया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार अधिकतर मतदाताओं ने नस्लवाद, बेरोजगारी और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया है।

Related Stories

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण महीनों तक निलंबित रहा चुनाव प्रचार पुन: पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में फॉक्स न्यूज ने कहा कि बाइडेन को ट्रंप के खिलाफ मिलने वाली अनुमानित बढ़त का अंतर और बढ़ गया है। फॉक्स न्यूज को राष्ट्रपति का पसंदीदा चैनल बताया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने तक बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले आठ अंक की बढ़त मिलने का अनुमान था, जो अब बढ़कर 12 अंक हो गया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, 13 से 16 जून तक किए गए सर्वेक्षण के अनुसार करीब 50 प्रतिशत लोगों ने बाइडेन का और 38 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप का समर्थन किया।

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले अधिकतर लोगों ने कहा कि नस्लवाद, बेरोजगारी और कोरोना वायरस संक्रमण देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। सभी बड़े राष्ट्रीय चुनाव पर नजर रखने वाले ‘रियलक्लीयरपॉलिटिक्स’ के अनुसार बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 8.8 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिलने का अनुमान है।

ट्रंप ने इन सर्वेक्षणों के परिणाम खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कई सर्वेक्षण फर्जी हैं। उन्होंने 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह हिलेरी (क्लिंटन) की तरह है। मैं हर सर्वेक्षण में उनसे पीछे था और बाद में मैं विजयी साबित हुआ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश