1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-पाक के बीच तनाव से चिंतित जॉन केरी, नवाज शरीफ को किया फोन

भारत-पाक के बीच तनाव से चिंतित जॉन केरी, नवाज शरीफ को किया फोन

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2015 09:43 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 09:49 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन करके उनसे द्विपक्षीय संबंधों और भारत एवं पाकिस्तान के बीच हाल में बढ़े तनाव समेत क्षेत्रीय स्थिति के बारे में

भारत-पाक के बीच तनाव से...- India TV Hindi
भारत-पाक के बीच तनाव से चिंतित जॉन केरी, शरीफ से की बात

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन करके उनसे द्विपक्षीय संबंधों और भारत एवं पाकिस्तान के बीच हाल में बढ़े तनाव समेत क्षेत्रीय स्थिति के बारे में चर्चा की।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शरीफ को फोन करके उन्हें रमज़ान के मुकद्दस महीने की मुबारकबाद दी थी। इसके कुछ ही देर बात केरी और शरीफ ने फोन पर बात की।

केरी ने अपने गृह नगर बोस्टन में एक कांफ्रेंस कॉल से संवाददाताओं से कहा, मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में सार्वजनिक रूप से बढे़ तनाव के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से आज बात की।

केरी बोस्टन में अपने पैर की चोट से उबर रहे हैं। केरी ने कहा, ये दोनों बहुत, बहुत महत्वपूर्ण देश हैं जो क्षेत्रीय हितों के संबंध में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों की किसी भी गतिविधि या उससे दूसरे पर पड़ सकने वाले प्रभाव का कोई गलत अर्थ नहीं निकाला जाए या उसका कोई गलत आकलन नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा, वह इससे स्पष्ट नहीं हो सकते थे। उन्होंने कुछ ही देर पहले भारत के प्रधानमंत्री से बात की थी।

केरी ने कहा, हम इस बात का स्वागत करते हैं कि हम सब मिलकर यह सोचें कि आगामी दिनों या सप्ताहों में इस तनाव को कैसे कम किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश