1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जोपलीन: अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोग घायल

जोपलीन: अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोग घायल

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2016 01:29 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 01:29 pm IST

यहां हुई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए हैं जिनमें से तीन जोपलीन चर्च के सदस्य हैं।

joplin- India TV Hindi
joplin

जोपलीन: यहां हुई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए हैं जिनमें से तीन जोपलीन चर्च के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि चर्च के सदस्य सेंट लुईस जा रहे थे। जोपलीन ग्लोब के मुताबिक एक 26 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है हालांकि अभी उस पर आरोप तय नहीं किए गए हैं।

(अमेरिका की अन्य खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें)

इमेनुअल लुथेरन चर्च में क्रिश्चियन एजुकेशन के निदेशक जेसन ग्लेस्की ने बताया, यह सब अचानक हुआ। लोगों को अचानक गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस कैप्टन बॉब हिंगिनबॉथम ने बताया कि गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं है। संदिग्ध के पिता ने पुलिस को खबर दी थी कि उनका बेटा अपने घर पर गोलीबारी कर रहा है।

अधिकारी उसके घर पहुंचे और उन्होंने संदिग्ध के वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि वाहन का चालक यातायात की बत्ती पर रूकी चर्च की वैन पर गोलियां चला रहा था। वैन में सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश