1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कलाम चाहते थे बेहतर भारत-रूस संबंध: पुतिन

कलाम चाहते थे बेहतर भारत-रूस संबंध: पुतिन

 Written By: PTI
 Published : Jul 29, 2015 08:25 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 08:25 pm IST

वाशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में कलाम को दोनों देशों के नजदीकी संबंधों के पक्षधर के रूप में याद रखा जायेगा जिन्होंने रूस-भारत सहयोग को परस्पर लाभ पहुंचाने के लिए

कलाम चाहते थे बेहतर...- India TV Hindi
कलाम चाहते थे बेहतर भारत-रूस संबंध: पुतिन

वाशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में कलाम को दोनों देशों के नजदीकी संबंधों के पक्षधर के रूप में याद रखा जायेगा जिन्होंने रूस-भारत सहयोग को परस्पर लाभ पहुंचाने के लिए बहुत कुछ किया।

पुतिन ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल लिखे एक पत्र में कहा है कलाम ने असाधारण वैज्ञानिक और बुद्धिमान राजनेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ख्याति अर्जित की।

उन्होंने कहा भारत की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनके योगदान का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है।

कलाम का सोमवार का आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

श्रीलंका में प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया

इसी बीच आज श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा मैं अंतिम बार डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम से तब मिला था जब मैंने पिछले साल जून में मैंने उनके लिये भोज की मेजबानी की थी। मैं उनको तब से अच्छी तरह से जानता हूं जब वह भारत के राष्ट्रपति थे और अंतिम बार मैं श्रीलंका का प्रधानमंत्री था।

कोलंबो में जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि कलाम और उनमें बहुत समानताएं थी।

उन्होंने कहा उनकी मुख्य चिंता विग्यान और तकनीक का मानव की उन्नति और अच्छे पड़ोसी धर्म के रूप में इस्तेमाल को लेकर थी। हमने अपने अंतिम मुलाकात में दक्षेस को शांति और आर्थिक समृद्धि के वाहक के रूप में इस्तेमाल करने पर बातचीत की। इसके अलावा हमने पीयूआरए :ग्रामीण इलाकों में शहरी सुविधाएं मुहैया कराना: के सिद्धांत को साझा किया।

कलाम ने पिछले वर्ष जून में श्रीलंका का तीन दिवसीय दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश