न्यूयॉर्क: हॉलीवुड स्टार और टीवी कलाकार चार्ली शीन के इस खुलासे के बाद हंगामा मचा हुआ है कि वो एचआईवी पाजिटिव हैं। टू एंड अ हाफ मैन के अभिनेता चार्ली शीन ने आज अपने एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा किया। शीन ने कहा कि उन्हें चार साल पहले इसका पता चला था, लेकिन उन्होंने यह अब सार्वजनिक किया क्योंकि उनकी बीमारी के बारे में जानने वाले लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने बीमारी की बात छिपाए रखने के लिए लोगों को काफी पैसे दिए।
50 साल के अभिनेता का अतीत मादक पदार्थों, शराब और वेश्याओं के साथ संबंधों से जुड़ा रहा है। उन्होंने एनबीसी चैनल के टुडे कार्यक्रम में कहा, मैं यहां यह स्वीकार करने के लिए आया हूं कि मैं सच में एचआईवी पॉजिटिव हूं। वहीं अभिनेता के इस खुलासे से बाद उनकी पूर्व प्रेमिका ब्रीड ओल्सन ने बताया कि शीन ने एचआईवी के बारे में पता होने पर भी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। शीन के इस खुलासे के बाद ब्रीड भी काफी डरी हुई हैं।
एचआईवी को लेकर लोगों के जहन में तरह-तरह के मिथ होते हैं, कोई कुछ कहता है तो कोई कुछ इस तरह से एचआईवी को लेकर तरह तरह की भ्रामक बातें लोगों के दिमाग में रहती हैं। आज हम अपनी खबर में आपको एचआईवी के बारे में वो सब कुछ बताएंगे जिसे जानना आपके लिए जरुरी है।
एचआईवी एक नजर में-
- यूके के करीब 107,800 लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। यह आंकड़ा NHS ने साल 2013 में जारी किया था।
- अधिकांश लोगों में एचआईवी का संक्रमण सेक्स यानी संभोग के जरिए होता है।
- बीमारी से पीड़ित एक चौथाई लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता की वो एचआईवी पाजिटिव हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे फैलता है एचआईवी