1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पहली बार होगी ऐसी घटना, जब 19 अप्रैल को प्रथ्वी के इतने करीब से गुजरेगा ये ग्रह

पहली बार होगी ऐसी घटना, जब 19 अप्रैल को प्रथ्वी के इतने करीब से गुजरेगा ये ग्रह

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2017 10:09 am IST,  Updated : Apr 09, 2017 10:09 am IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी। क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर सकता है। यह दूरी पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 4.6 गुना अधिक है।

eclipse- India TV Hindi
eclipse

वाशिंगटन:  तीन साल पहले ढूंढ़ा गया 650 मीटर आकार का क्षुद्रग्रह 19 अप्रैल को पृथ्वी के नजदीक से सुरक्षित गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी। क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर सकता है। यह दूरी पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 4.6 गुना अधिक है।

ये भी पढ़े

इस क्षुद्रग्रह के हालांकि पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन जिस दूरी से यह पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा, वह दूरी इस आकार के क्षुद्रग्रह के लिए बेहद नजदीक है।

क्षुद्रग्रह का नाम 2014 जेओ25 है, जिसे एरिजोना में टक्सन के निकट कटालिना स्काई सर्वे के खगोलविदों ने मई 2014 में खोजा था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, क्षुद्रग्रह की सतह चंद्रमा की सतह से दोगुनी चमकीली है।

क्षुद्रग्रह सूर्य की तरफ से पृथ्वी की ओर आएगा और 19 अप्रैल के बाद रात में आसमान में दिखाई देगा।

नासा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "इस दूरी से छोटे आकार के क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से अक्सर गुजरते हैं, लेकिन इस आकार के क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के इतने पास से गुजरने की यह पहली घटना होगी।"

400 वर्षो में यह क्षुद्रग्रह धरती के इतना नजदीक नहीं आया और अब कम से कम अगले 500 वर्षो में धरती के इतना नजदीक आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश