1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या आप जानते हैं मंगल ग्रह पर हवा कैसे आवाज करती है? यहां सुनें

क्या आप जानते हैं मंगल ग्रह पर हवा कैसे आवाज करती है? यहां सुनें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 01:55 pm IST

नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (5 से 7 मीटर प्रति सेकंड) के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया।

Listen to the sounds of Mars wind captured by Nasa's InSight lander | NASA- India TV Hindi
Listen to the sounds of Mars wind captured by Nasa's InSight lander | NASA

टम्पा: चांद पर इंसान को पहुंचे तो कई साल बीत गए, लेकिन हमारा करीबी ग्रह मंगल अभी भी हमसे दूर ही है। हालांकि हम धीरे-धीरे वहां के राज खोलने में कामयाब होते जा रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल गृह पर हवा की आवाज को सुन सकेंगे। नासा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (5 से 7 मीटर प्रति सेकंड) के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया। नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल गृह पर भेजा था। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने कहा, ‘सिस्मोमीटर से मिला यह शुरूआती 15 मिनट का पहला डाटा है। यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है। यह आवाज वास्तव में पारलौकिक है।’ 

यहां सुनें मंगल ग्रह पर हवा की आवाज


इनसाइट लैंडर को मंगल गृह की अंदरूनी जानकारी का अध्ययन करने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिये और गृह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्य्यन शामिल है। नासा के वाइकिंग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल गृह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिए थे। इसके बाद से मंगल ग्रह के बारे में काफी जानकारी मिली है। मंगल पर हवा की आवाज सुनने और इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश