1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने किया निकोलस मादुरो को बैन, हुई आलोचना

अमेरिका ने किया निकोलस मादुरो को बैन, हुई आलोचना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2017 10:53 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 10:53 am IST

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह बताते हुए अमेरिका ने उनपर प्रतिबंधों की घोषणा की है। ऐसा केवल चौथी बार हुआ है जब अमेरिका ने किसी देश के मौजूदा प्रमुख पर प्रतिबंध लगाया है।

Maduro criticized US sanctions on Venezuela- India TV Hindi
Maduro criticized US sanctions on Venezuela

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह बताते हुए अमेरिका ने उनपर प्रतिबंधों की घोषणा की है। ऐसा केवल चौथी बार हुआ है जब अमेरिका ने किसी देश के मौजूदा प्रमुख पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन ने कहा, 'रविवार के अवैध चुनावों से इस बात की पुष्टि हुई है कि मादुरो एक तानाशाह हैं, जो वेनेजुएला के लोगों की इच्छाओं की उपेक्षा करते हैं। मादुरो पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका ने साफ किया है कि हम उनके शासन की नीतियों के खिलाफ हैं और वेनेजुएला के लोगों का समर्थन करते हैं जो अपने देश में एक पूर्ण और समृद्ध लोकतंत्र वापस चाहते हैं।' (कर्ज ना चुकाने के लिए महिला ने उठाया ये कदम, जान चौंक जाएंगे आप)

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर कड़ी आलोचना की है। ये प्रतिबंध हिंसक प्रदर्शनों के बीच वेनेजुएला में विवादास्पद संवैधानिक एसेंबली चुनाव कराए जाने की वजह से लगाए गए हैं। मादुरो ने सोमवार को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, "आप ट्रंप के साथ हैं या वेनेजुएला के साथ। आप ट्रंप के साथ हैं या लोकतंत्र के साथ। आप ट्रंप के साथ हैं या विश्व के स्वतंत्र लोगों के साथ। यह आपका फैसला है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका के इस फैसले से उनकी कमजोरी, उनकी निराशा, उनकी नफरत झलकती है।" मादुरो ने राष्ट्रीय संविधान सभा (एएनसी) को बर्खास्त करने की अमेरिका की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं बाहरी सरकारों के निर्थक आदेशों का पालन नहीं करता।" मादुरो ने कहा, "ट्रंप के आदेशों का खुद उनके देश में पालन नहीं होता।" गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हर्बर्ट आर.मैक्मास्टर ने सोमवार को अमेरिकी सरकार द्वारा वेनेजुएला पर लगाए गए सीधे प्रतिबंधों का ऐलान किया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश