1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ISIS में शामिल होने के लिए लीबिया जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

ISIS में शामिल होने के लिए लीबिया जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 08, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 12:40 pm IST

कोलंबस: ओहायो के एक युवक को लीबिया के लिए विमान से रवाना होते समय गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि वह व्यक्ति इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने के लिए लीबिया जा रहा था।

isis- India TV Hindi
isis

कोलंबस: ओहायो के एक युवक को लीबिया के लिए विमान से रवाना होते समय गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि वह व्यक्ति इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने के लिए लीबिया जा रहा था। संघीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिका के अटार्नी बेंजामिन ग्लासमैन ने बताया कि बीस साल के आरोन डेनियल को करीब एक माह से जारी जांच के बाद कल जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डेनियल ने उस व्यक्ति को जिहाद के लिए देश से बाहर जाने के बारे में बताया था जो व्यक्ति जांचकर्ताओं का मुखबिर था और उसका साथी बन कर उससे मिला था। इसमें कहा गया है कि डेनियल ने जनवरी में बेरत के एक मध्यस्थ को अबु इसा अल, अमरीकी के लिए 250 डॉलर भेजे थे। अबु इसा अल, अमरीकी इस्लामिक स्टेट के लिए युवकों की भर्ती करता था और हमलों की योजना बनाता था।

शिकायत में बताया गया है कि डेनियल ने लीबिया में बसने से पहले अफगानिस्तान और सीरिया जाकर युद्ध छेड़ने की इच्छा जाहिर की थी। जून में, डेनियल ने उसी साथी को बताया कि वह लीबिया में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले भूभाग में जाना चाहता है ताकि वह वहां जिहाद का समर्थन कर सके। ग्लासमैन ने बताया कि जब डेनियल ह्यूस्टन और त्रिनिदाद के रास्ते लीबिया जाने की तैयारी कर रहा था, तब जांचकर्ताओं ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश