1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बिना हाथों के यह शख्स बनाता है टैटू और उड़ाता है प्लेन

बिना हाथों के यह शख्स बनाता है टैटू और उड़ाता है प्लेन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 12:48 pm IST

नई दिल्ली: किसी में अगर कुछ करने की चाह होती है तो वह उसे कर ही लेता है। क्योंकि हुनर किसी का गुलाम नहीं होता। इसके बहुत से उदाहरण हमें देखने को मिले हैं, लेकिन

tattoo artist
tattoo artist

ब्रायन की मां का कहना है कि आज ब्रायन जिन ऊंचाईयों पर है वहां पहुंचना आसान नहीं था। उनका कहना है कि जब मैनें ब्रायन को जन्म दिया तो मैं डर गई थी। पहले साल में मैं बहुत रोती थी। लेकिन मैंने ब्रायन को कभी भी यह महसूस नहीं होने दिया। मैंने हमेशा उसे आगे बढ़ने का साहस दिया ताकि वह जो चाहता है उसे पा सके। ब्रायन को कहना है कि उसके दोने हाथ नहीं है लेकिन इसकी वजह से मेरा साहस कभी डगमगाया नहीं।

ब्रायन 11 सालों से एक प्रमाणित टैटू मेकर है। अभी ब्रायन की खुद की एक दुकान है जहां पर वह लोगों के टैटू पैर से ही बनाता है। ब्रायन की ओर से टैटू बनाने वाले लोगों को इसके बनाए हुए टैटू हमेशा पसंद आते है। ब्रायन एक स्पेशल तरीके से पैरों का इस्तेमाल कर टैटू बनाता है। ब्रायन का कहना है कि मुझे आशा है कि मेरी कामयाबी को देखकर बाकी लोगों को भी जो मेरी ही तरह हैं उन्हें हौसला मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश