1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विमान चुराकर भाग रहे व्यक्ति को हवाई दुर्घटना में मार गिराया

विमान चुराकर भाग रहे व्यक्ति को हवाई दुर्घटना में मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 07:49 am IST,  Updated : Aug 13, 2016 07:49 am IST

ओटावा: कनाडा में शनिवार को विमान चुरा कर और उसे उड़ा कर ले जा रहा एक व्यक्ति टोरंटो के पूर्वी हिस्से में हवाई दुर्घटना में मारा गया। इस व्यक्ति की उम्र 20 से 30 साल

canada- India TV Hindi
canada

ओटावा: कनाडा में शनिवार को विमान चुरा कर और उसे उड़ा कर ले जा रहा एक व्यक्ति टोरंटो के पूर्वी हिस्से में हवाई दुर्घटना में मारा गया। इस व्यक्ति की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि पाइपर पीए,38,112 टॉमहॉक विमान ओंटोरियो झील के तट पर पीटरबोरो के दक्षिण में स्थानीय समय के मुताबिक रात एक बज कर 20 मिनट पर गिर गया।

पीटरबोरो पुलिस निरीक्षक लेन बुहलर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ऐसा लगता है कि यह व्यक्ति विमान उतारने की कोशिश कर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसे विमान उड़ाने का लाइसेंस प्राप्त था या नहीं। साथ ही उसे इसका अनुभव था या नहीं। यार्क क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि यह विमान, दुर्घटना स्थल से करीब 100 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो स्थित मारखम के पास एक ग्रामीण हवाईपट्टी से चुराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश