1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन की हार से निराश है कई भारतीय-अमेरिकी

हिलेरी क्लिंटन की हार से निराश है कई भारतीय-अमेरिकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2016 03:37 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 03:37 pm IST

वाशिंगटन: हिलेरी क्लिंटन के लिए जोर शोर से अभियान चलाने वाले और उनके लिए लाखों डॉलर की राशि जुटाने वाले कई भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार की हार से निराश हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय में हिलेरी

many indian amrican are upset from hillary clinton loss- India TV Hindi
many indian amrican are upset from hillary clinton loss

वाशिंगटन: हिलेरी क्लिंटन के लिए जोर शोर से अभियान चलाने वाले और उनके लिए लाखों डॉलर की राशि जुटाने वाले कई भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार की हार से निराश हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय में हिलेरी की खासी लोकप्रियता है। क्लिंटन कैम्पेन के लिए धन जुटाने वालों में प्रमुख और कई स्विंग राज्यों तथा अपने गृह राज्य वर्जीनिया में हिलेरी के लिए अभियान चलाने वाले शेखर नरसिम्हन ने कल कहा, यह बहुत हैरान करने वाला परिणाम है। हमने इसकी कभी कल्पना नहीं की थी। मुझे लगा था कि हम पेनसिलवेनिया और नॉर्थ कैरोलिना में सफल होंगे।

 
आम चुनाव से कुछ ही दिन पहले उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओं की टीम ने पेनसिलवेनिया और नॉर्थ कैरोलिना में घर घर जाकर प्रचार किया था। नरसिम्हन ने कहा, अब प्रार्थना कीजिए कि डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित) को नेतृत्व करने की बुद्धिमता हो। हमलोग कहीं नहीं जा रहे हैं और हम संगठित होकर अपने अधिकारों और वंचितों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

क्लिंटन कैम्पेन के लिए धन जुटाने वालों में प्रमुख अजय जैन भूटोरिया ने कहा, लाखों अमेरिकीयों की तरह मैं भी इस नतीजे से निराश हूं। पेनसिलवेनिया और अन्य चुनावी राज्यों में चुनाव के लिए प्रचार करने वाले राजवंत सिंह ने कहा, चुनाव का परिणाम अविश्वसनीय हैं और कई लोगों को परेशानी में डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2007 में वैश्विक मंदी के बाद अर्थव्यवस्था की मंद गति के कारण कई लोगों में निराशा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश