1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बहुत महत्वपूर्ण होगी शी जिनपिंग के साथ मुलाकात

बहुत महत्वपूर्ण होगी शी जिनपिंग के साथ मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 01, 2017 09:02 am IST,  Updated : Apr 01, 2017 09:02 am IST

वाशिंगटन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अगले हफ्ते होने वाली अपनी पहली मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज इसे बहुत महत्वपूर्ण करार दिया। नेशनल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ भेंट के मौके

donald trump- India TV Hindi
donald trump Image Source : PTI

वाशिंगटन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अगले हफ्ते होने वाली अपनी पहली मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज इसे बहुत महत्वपूर्ण करार दिया। नेशनल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ भेंट के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि शी शीघ्र ही फ्लोरिडा में मार ए लागो निवास पर एक बड़ी मुलाकात के लिए आयेंगे जिसे वह दक्षिणी व्हाइट हाउस कहते हैं जो वाकई है।

 

भेंट के बारे में उन्होंने, यह कुछ ऐसा होने जा रहा है जो बहुत महत्वपूर्ण, बहुत खास है और मैं उनसे एवं प्रतिनिधिमंडल से भेंट को लेकर काफी आशान्वित हूं। हम देखेंगे क्या होता है? शी के साथ ट्रंप की छह और सात अप्रैल को मार ए लागो निवास पर भेंट होने वाली है जिसकी ओर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ट्रंप ने अनुचित चीनी व्यापार पद्धतियों को लेकर चीन के साथ व्यापार युद्ध छेड़ने का निश्चय किया था। हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद उनके सुर धीमे पड़े गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश