1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको सिटी में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलीं , तीव्रता 6.9 मापी गई

मेक्सिको सिटी में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलीं , तीव्रता 6.9 मापी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2021 09:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2021 02:34 pm IST

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.9 थी और इसका केन्द्र ग्युरेरो राज्य में पुएब्लो माडेरो से आठ किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।

मेक्सिको सिटी में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलीं , तीव्रता 6.9 मापी गई- India TV Hindi
मेक्सिको सिटी में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलीं , तीव्रता 6.9 मापी गई Image Source : INDIA TV

मेक्सिको सिटी:  मेक्सिको के दक्षिण में स्थित अकापुल्को रिजॉर्ट के पास भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिनके प्रभाव से शहर से करीब 200 मील दूर स्थित देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में इमारतें हिल गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.9 थी और इसका केन्द्र ग्युरेरो राज्य में पुएब्लो माडेरो से आठ किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। भूकंप से फिलहाल क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप से राजधानी के कुछ हिस्सों में करीब एक मिनट तक जमीन में कंपन महसूस किया गया। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश