1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मियामी में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नये ब्रिज के ढहने से कई यात्रियों की मौत

मियामी में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नये ब्रिज के ढहने से कई यात्रियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2018 07:21 am IST,  Updated : Mar 16, 2018 07:21 am IST

पुल की दो सतहें एक के ऊपर एक गिरी और बीच से पुल दो टुकड़ा हो गया। इस हादसे में 10 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये गये लेकिन कितने लोगों की मौत हुई है अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Miami-Bridge-Collapses-at-least-4-dead-many-injured- India TV Hindi
मियामी में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नये ब्रिज के ढहने से कई यात्रियों की मौत

नई दिल्ली: मियामी में हाईवे पर बने एक नये ब्रिज के गिर जाने से कई लोगों के मारे जाने की ख़बर है। जिस वक्त 950 टन वज़नी और 174 फीट लंबा यह ब्रिज गिरा तब इस सड़क पर खासा ट्रैफिक था। कई कारें गुज़र रही थीं। ब्रिज के अचानक भरभराकर गिर जाने से 6 से ज़्यादा कारें इसकी चपेट में आ गईं। कार में बैठे कई लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। ब्रिज से गुज़र रहे लोग भी पुल के साथ नीचे आ गिरे और सीमेंट और टनों लोहे के ढांचे में दब गये।

पुल की दो सतहें एक के ऊपर एक गिरी और बीच से पुल दो टुकड़ा हो गया। इस हादसे में 10 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये गये लेकिन कितने लोगों की मौत हुई है अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार किये जाने का काम शुरू किया गया। चारों तरफ से इलाके को घेरकर राहत और बचाव के काम शुरू किये गये। गुरूवार की दोपहर में यह हादसा फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के हाईवे पर हुआ है।

बीते शनिवार को ही इस पुल का शुभारंभ हुआ था लेकिन चार दिनों बाद ही ये ढह गया। इस हादसे के जांच के आदेश दे दिये गये हैं। माना जा रहा है कि पुल के निमार्ण में गंभीर खामी की वजह से ये जानलेवा हादसा हुआ है। इसके स्ट्रक्चर को तैयार करने में ही बड़ी गड़बड़ी मानी जा रही है। यह पुल निमार्ण कर यहां पर लाया गया था और इस हाईवे पर लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश