1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे माइक पेंस

अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे माइक पेंस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2018 09:56 am IST,  Updated : Jan 22, 2018 09:56 am IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत रविवार शाम को इजरायल पहुंच गए। पेंस की मध्यपूर्व देशों की यात्रा का यह उनका तीसरा पड़ाव है।

 Mike Pence arrives in Israel on a three day trip- India TV Hindi
Mike Pence arrives in Israel on a three day trip

जेरूसलम: अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत रविवार शाम को इजरायल पहुंच गए। पेंस की मध्यपूर्व देशों की यात्रा का यह उनका तीसरा पड़ाव है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबकि, पेंस तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन हवाईअड्डे पर उतरे, जहां इजरायल के पर्यटन मंत्री यारिव लेविन ने उनका स्वागत किया। (बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा धन्यवाद, भारत दौरे को बताया 'ऐतिहासिक' )

इस दौरान पेंस सिर्फ इजरायली यहूदी नेताओं से मुलाकात करेंगे क्योंकि इससे पहले फिलिस्तीनी नेताओं ने कहा था कि उन्होंने अमेरिका द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की वजह से पेंस की यात्रा का बहिष्कार किया है।

पेंस इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सोमवार को मुलाकात करेंगे और उसके राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन से भी मुलाकात करेंगे। पेंस सोमवार को इजरायल के संसद सत्र को संबोधित भी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश