1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 की मौत

कोलंबिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2016 10:30 am IST,  Updated : Jun 28, 2016 10:30 am IST

कोलंबिया में खराब मौसम की वजह से एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 कोलंबियाई जवानों की मौत हो गई।

colombia- India TV Hindi
colombia

बोगोटा: कोलंबिया में खराब मौसम की वजह से एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 कोलंबियाई जवानों की मौत हो गई। सेना ने देश के पश्चिमी मध्य क्षेत्र में रविवार को MI-17 सैन्य हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद कल अपने बयान में जवानों की मौत होने की पुष्टि की है।

उसने कहा कि बचावकर्ता दुर्घटनास्थल से हमारे सैन्य कर्मियों के शव हटा रहे हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैन्युल सांतोस ने पूर्व में अपने भाषण में कहा, जो हुआ, मुझे उसका बहुत दुख है। सेना के बयान में कल कहा गया, पहला मूल्यांकन संकेत करता है कि दुर्घटना का कारण क्षेत्र में खराब मौसम हो सकता है लेकिन विशेषज्ञ ही इस बात की पुष्टि करेंगे या इसे नकारेंगे। सांतोस ने कहा कि मारे गए सैन्यकर्मी वाम उग्रवादी समूह के खिलाफ अभियानों में मदद कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश