वाशिंगटन: महान मुक्केबाज मुहम्मद अली ने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध की राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा है कि अपने निजी एजेंडे के लिये इस्लाम का उपयोग करने वालों के खिलाफ मुसलमानों को खड़ा होना चाहिये। अली ने एक बयान में कहा, असली मुसलमान जानता है कि जिहाद के नाम पर हो रही यह बर्बर हिंसा हमारे मजहब के सिद्धांतों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि हमारे राजनेताओं को इस्लाम को समझाने की कोशिश करना चाहिये और यह बताना चाहिये कि ये गुमराह हत्यारे इस्लाम के बारे में लोगों की गलत राय बना रहे हैं। अली के बयान में ट्रंप का नाम नहीं है लेकिन इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति पद के दावेदार ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव रखा है।
क्या कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने?
कुछ दिनों पहले अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका में मुसलमानों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए। गौरतलब है कि ट्रंप ने यह बात कैलीफोर्निया में हुई गोलीबारी के बाद कही जिसमे करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक पाक दंपति का हाथ होने की खबर सामने आई थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने था कि कुछ सर्वे बताते हैं कि अमेरिकन लोगों के प्रति बढ़ रही मुसलमानों की नफरत इस देश को खतरे में डाल सकती है।