
गर्भवती स्टेफ़नी को लगने लगा था कि उनका बच्चा तो सेहतमंद पैदा होगा लेकिन वो इस दुनियां में नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी बेटी को पार्क में टहलाती थी तो उन्हें पानी गिरता और फिर ख़ून में तब्दील होता दिखता था।
स्टेफ़नी ने कहा कुछ गड़बड़ है लेकिन सभी ने उसे भ्रम का शिकार माना
स्टेफ़नी अस्पताल भी गईं और डॉक्टर से कहा कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है लेकिन टेस्ट में कुछ नहीं निकला। लेकिन स्टेफ़नी को पता था कि डॉक्टर ग़लत है। उन्होंने अपने पति, परिवार वालों और दोस्तों को भी बताया लेकिन सभी ने समझा कि वो गर्भवती होने के कारण ऐसा सोच रही हैं।
मौत की तैयार भी की,विदाई खत भी लिखा
लेकिन स्टेफ़नी को पक्का यक़ीन था कि वह मरने वाली हैं। उन्होंने जान पहचान वालों को विदाई ख़त भी लिकने शुरु कर दिये थे और अपनी मौत की तैयारी भी करने लगी थीं।
परेशान होकर स्टेफ़नी ने विशेषज्ञों की मदद ली। उन्होंने MRI करने के बाद कहा कि उन्हें कुछ नही हुआ है और वह एकदम ठीक हैं। लेकिन तभी किसी की नज़र उनकी फ़ाइल पर पड़ी जिसमें एक नोट पर लिखा था कि प्रसव के दौरान अतिरिक्त ख़ून रखा जाए क्योंकि इसकी ज़रुरत पड़ सकती है।
दिल ने धड़कना बंदा किया और दिल को पंप करके फिर चला दिया, कैसे जानें अगली स्लाइड में