1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG! मां ने पहले बेटे से शादी की फिर बेटी से अब है जेल में

OMG! मां ने पहले बेटे से शादी की फिर बेटी से अब है जेल में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2016 07:58 am IST,  Updated : Sep 08, 2016 07:58 am IST

अमेरिका के राज्य ओकलाहोमा में Incest (कौटुम्बिक व्यभिचार) का मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी ही बेटी से शादी कर रखी थी और अब मां और बेटी दोनों जेल में हैं। हैरान करने

incestuous marriage.- India TV Hindi
incestuous marriage.

अमेरिका के राज्य ओकलाहोमा में Incest (कौटुम्बिक व्यभिचार) का मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी ही बेटी से शादी कर रखी थी और अब मां और बेटी दोनों जेल में हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस मां ने इसके पहले अपने बेटे से भी शादी की थी।

43 साल की पैट्रिसिया स्पान ने 25 साल की मिस्टी स्पान से इसी साल मार्च में बक़ायदा कानूनी रुप से शादी की थी। इसके पहले उसने 2008 में अपने बेटे जोडी काल्विन स्पान से भी शादी की थी लेकिन बेटे के साथ की गई शादी को मार्च 2010 में रद्द कर दिया गया था।

Patricia and son Calvin
Patricia and son Calvin

पैट्रिसिया और मिस्टी के संबंध के बारे में तब पता चला जब मानव सेवा विभाग बाल कल्याण सर्वेक्षण के सिलसिले में उनके घर पहुंचा।   

ओकलाहोमा के कानून के अनुसार निकट संबंधियों में शादी करना कौटुम्बिक व्यभिचार माना जाता है भले ही ऐसे संबंध जिस्मानी न हों।

शुक्रवार को मां और बेटी के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ। दोनो पर कौटुम्बिक व्यभिचार का आरोप लगाया गया है।

पैट्रिसिया ने जांच अधिकारियों को बताया कि उससे बेटी और दो बेटों का संरक्षण छिन गया था और दादी ने इन्हें गोद लेकर इनकी परवरिश की थी। दो साल पहले उसका बेटी से मिलन हुआ था।

उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि वह बेटी से शादी करके कोई क़ानून तोड़ रही हैं क्योंकि उनका नाम मिस्टी के जन्म प्रमाण-पत्र में नही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश