1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पसीना निकलने, अल्लाह कहने पर मुस्लिम दंपति को विमान से उतारा

पसीना निकलने, अल्लाह कहने पर मुस्लिम दंपति को विमान से उतारा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 04:31 pm IST

शिकागो: पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी दंपति ने दावा किया कि अमेरिका में उन्हें विमान से उतार दिया गया क्योंकि उनके पसीने निकलने, अल्लाह कहने और फोन पर एसएमएस करने से विमान में सवार क्रू

delta airlines- India TV Hindi
delta airlines

शिकागो: पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी दंपति ने दावा किया कि अमेरिका में उन्हें विमान से उतार दिया गया क्योंकि उनके पसीने निकलने, अल्लाह कहने और फोन पर एसएमएस करने से विमान में सवार क्रू की एक सदस्य असहज महसूस कर रही थी।

नाजिया और फैसल अली ने डेल्टा एयर लाइंस पर आरोप लगाया कि पेरिस से ओहायो के सिनसिनाटी जाने के दौरान इस्लामोफोबिया के कारण उन्हें विमान से उतार दिया गया।

नाजिया (34) ने अपने जूते उतार दिए थे, अपने अभिभावकों को एसएमएस भेज दिया था और हेडफोन लगाए हुई थी और डेल्टा एयर लाइंस के विमान में पेरिस से नौ घंटे की यात्रा कर सिनसिनाटी जाने के लिए अपनी सीट पर बैठ चुकी थी तभी विमान की एक क्रू सदस्य उसके और उसके पति फैसल के पास पहुंची।

द सिनसिनाटी इन्क्वायरर ने खबर दी कि विमान के एक क्रू सदस्य ने पायलट से शिकायत की थी कि वह मुस्लिम दंपति से असहज महसूस कर रही है। उसने कथित तौर पर पायलट से कहा कि महिला सिर पर स्कार्फ बांधे हुए है और फोन का इस्तेमाल कर रही है और व्यक्ति को पसीना आ रहा है।

विमान परिचालक ने यह भी दावा किया कि फैसल ने अपना फोन छिपाने का प्रयास किया और उसने दंपति को अल्लाह शब्द का इस्तेमाल करते सुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश