1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा ने ISS पर मानव उपस्थिति के 15 वर्ष का जश्न मनाया, देखें विडियो

नासा ने ISS पर मानव उपस्थिति के 15 वर्ष का जश्न मनाया, देखें विडियो

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2015 05:08 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 05:08 pm IST

वॉशिंगटन: अंर्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) पर मानव की उपस्थिति को दो नवंबर को 15 साल पूरे हो गए हैं। नासा इस अवसर का जश्न एक मनोरंजक संगीतमय वीडियो के साथ मना रहा है। वीडियो में

नासा ने ISS पर मानव...- India TV Hindi
नासा ने ISS पर मानव उपस्थिति के 15 वर्ष का जश्न मनाया

वॉशिंगटन: अंर्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) पर मानव की उपस्थिति को दो नवंबर को 15 साल पूरे हो गए हैं। नासा इस अवसर का जश्न एक मनोरंजक संगीतमय वीडियो के साथ मना रहा है। वीडियो में अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद प्रयोगशाला केंद्र के बारे में दिलचस्प तथ्यों के विवरण हैं। वीडियो में अंतरिक्ष केंद्र के बारे में विवरण शामिल हैं। लगभग 200 से अधिक लोग अंतरिक्ष केंद्र पर निवास कर चुके हैं। अब तक लगभग 1,700 वैज्ञानिक प्रयोग अंतरिक्ष केंद्र पर स्थित प्रयोगशाला में किए जा चुके हैं।

व्हाइट हाउस कार्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति के निदेशक डॉ. जॉन होल्ड्रेन ने कहा कि ISS एक अनूठी प्रयोगशाला है, जो जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक अनुसंधान की सुविधा मुहैया कराने में सक्षम है और इसने प्रौद्योगिकियों के लिए एक परीक्षण मंच प्रदान किया है, जो नासा को एक बार फिर पृथ्वी की कक्षा से बाहर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने एक बयान में कहा है, "केंद्र के निर्माण और रखरखाव के लिए अंर्तराष्ट्रीय भागीदारी इस बात का एक अनोखा उदाहरण है कि जब हम शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर काम करते हैं तो यह मनुष्य जाति क्या कुछ कर सकती है?"

उन्होंने कहा, "मैं नासा के और दुनियाभर के उन सभी पुरुषों और महिलाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने इन 15 सालों के दौरान अंर्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को संचालित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है।" नासा के प्रशासक चार्ल्स बोल्डन ने कहा, "अंतरिक्ष केंद्र पर किया गया कार्य नासा की मंगल यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके जरिए 2030 के दशक में लाल ग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भेजा जाएगा।" उल्लेखनीय है कि 15 सालों से, मानवता की पहुंच पृथ्वी के वायुमंडल से आगे बढ़ी है। आगे देखें विडियो

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश