1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया: राष्ट्रीय एयरलाइन 'एवियंस' ने वेनेजुएला जाने वाली उड़ाने रद्द की

कोलंबिया: राष्ट्रीय एयरलाइन 'एवियंस' ने वेनेजुएला जाने वाली उड़ाने रद्द की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2016 10:01 am IST,  Updated : Oct 23, 2016 10:01 am IST

बोगोटा: कोलंबिया की राष्ट्रीय एयरलाइन 'एवियंस' ने शनिवार को वेनेजुएला जाने वाली और उसके हवाईक्षेत्र में प्रवेश करने वाली सभी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि वेनेजुएला

national airline abins canceled venezuela flights - India TV Hindi
national airline abins canceled venezuela flights

बोगोटा: कोलंबिया की राष्ट्रीय एयरलाइन 'एवियंस' ने शनिवार को वेनेजुएला जाने वाली और उसके हवाईक्षेत्र में प्रवेश करने वाली सभी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि वेनेजुएला का लड़ाकू जेट विमान शुक्रवार रात को खतरनाक ढंग से बोगोटा से मैड्रिड जाने वाली 'एवियंस' के विमान के पास आ गया।

इसके बारे में 'एवियंस' के पायलट ने कोलंबिया विमानन अधिकारियों को अलर्ट किया और विमान का मार्ग शीघ्र बदलने के निर्देश दिए। वेनेजुएला का यह विमान लगभग चार मिनट तक 'एवियंस' के विमान के निकट रहा।

विमान के बोगोटा में उतरने के बाद कोलंबिया ने वेनेजुएला के विमानन अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन अधिकारियों ने बताया कि विमान 'नैविगेशन मिशन' पर था। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो ने राष्ट्रपति निकोलस मडुरो के आदेश पर पूर्ण जांच का वादा किया। इसके बावजूद 'एवियंस' ने स्थिति के सुलझने तक बोगोटा से कराकस जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश