1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने संभाला कार्यभार

अमेरिका: भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने संभाला कार्यभार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2016 11:50 am IST,  Updated : Nov 16, 2016 11:50 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने अपना कार्यभार संभालते हुए प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सीनेटर जैक रीड के साथ बैठक की। वह आम चुनाव से कुछ दिन पहले शहर आए थे। शक्तिशाली सीनेट

Navtej Sarna likely to be India’s next envoy to the US- India TV Hindi
Navtej Sarna likely to be India’s next envoy to the US

वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना ने अपना कार्यभार संभालते हुए प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सीनेटर जैक रीड के साथ बैठक की। वह आम चुनाव से कुछ दिन पहले शहर आए थे। शक्तिशाली सीनेट आम्र्ड सर्विसेज कमेटी के रैंकिंग सदस्य रीड ने शीर्ष भारतीय दूत के साथ कल कैपिटोल हिल में बैठक के बाद ट्वीट किया, अमेरिका एवं भारत के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा के लिए राजदूत नवतेज सरना के साथ अच्छी मुलाकात हुई।

वर्ष 1980 के बैच के विदेश सेवा अधिकारी सरना ने मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय अमेरिकी एवं शक्तिशाली हाउस इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष अमी बेरा से भी मुलाकात की।

सरना ने नौ नवंबर को विदेश मंत्रालय के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल पीटर सेलफ्रिज के समक्ष अपने पहचान पत्र पेश किए थे। वह बाद में अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने औपचारिक राजनयिक परिचय पत्र सौंप सकते हैं। वर्ष 2008 तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे सरना इससे पहले इस्राइल में भारत के राजदूत और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश