1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: इस्लामिक स्टेट के लिए खुद को कुर्बान करने वाला था, गिरफ्तार

अमेरिका: इस्लामिक स्टेट के लिए खुद को कुर्बान करने वाला था, गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2017 05:47 pm IST,  Updated : May 06, 2017 05:47 pm IST

न्यूयॉर्क सिटी में एक व्यक्ति को प्रेशर बम बनाने और उसे उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संघीय अभियोक्ताओं ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इस्लामिक स्टेट के लिए खुद को कुर्बान कर देने की भी योजना थी।

Islamic State | AP Photo- India TV Hindi
Islamic State | AP Photo

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क सिटी में एक व्यक्ति को प्रेशर बम बनाने और उसे उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संघीय अभियोक्ताओं ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इस्लामिक स्टेट के लिए खुद को कुर्बान कर देने की भी योजना थी। प्वॉइंट प्लीजेंट के 20 वर्षीय ग्रेगरी लेप्स्की पर आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान का आरोप लगाया गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि उसने ऑनलाइन संदेशों में इस्लालिक स्टेट के नेता अबु बक्र अल बगदादी की प्रशंसा की है।

जांचकर्ताओं ने बताया कि फरवरी में उसे गिरफ्तार किया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि उसने कुत्ते को चाकू मारा और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जांचकर्ताओं ने कहा कि लेप्स्की ने अपनी मां को मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को बताया उसने अल्लाह के प्रति अपनी निष्ठा का वादा किया है। उसके घर में जांच करते समय अधिकारियों को उसके शयनकक्ष में प्रेशर कुकर मिला।

FBI एजेंट तारा जर्सी ने शुक्रवार को दर्ज की गई एक शिकायत में लिखा लेप्सकी ने परिवार के कुत्ते को मारने की कोशिश करने पर खेद जताया। उनके अनुसार, अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो पुलिस को उसकी योजना के बारे में पता नहीं चल पाता। जांचकर्ताओं ने कहा कि लेप्स्की ने पुलिस को बताया कि उसने वह कुत्ते की हत्या इसलिए करना चाहता था कि क्योंकि उसे इस्लाम के विचार में गंदा माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश