1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बिजली की चपेट में आया न्यूयार्क पार्क, एक की मौत, चार घायल

बिजली की चपेट में आया न्यूयार्क पार्क, एक की मौत, चार घायल

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 01:46 pm IST

न्यूयार्क मैं हडसन वैली के एक पार्क में बिजली गिरने के कारण कल एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

newyork - India TV Hindi
newyork

न्यूयार्क: न्यूयार्क मैं हडसन वैली के एक पार्क में बिजली गिरने के कारण कल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(अमेरिका की अन्य खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें)

अस्पताल ऑपरेटर हेल्थ क्वेस्ट में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिम मैसी के मुताबिक, कल देर रात एक बजे 50 वर्षीय घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम तत्काल जाहिर नहीं किया गया है। अस्पताल और अधिकारी उसके परिवार का पता लगाने के काम में लगे हुये हैं।

राज्य पुलिस ने बताया कि उत्तरी अलबानी में रिसोर्ट शहर वाले लेक जार्ज में कल बिजली गिरने की एक अन्य घटना में चार अन्य लोग घायल हो गये। लेक जार्ज में बिजली गिरने को लेकर अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश