1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए नहीं भेजा है अबतक कोई जहाज: अमेरिका

उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए नहीं भेजा है अबतक कोई जहाज: अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2017 11:51 am IST,  Updated : Apr 19, 2017 11:51 am IST

अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने स्वीकार किया है कि बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना ने जिस जहाजी बेड़े के कोरियाई प्रायद्वीप की तरफ बढ़ने की बात कही थी, वह अभी तक रवाना नहीं हुआ है।

no ship has been sent for action against north korea america- India TV Hindi
no ship has been sent for action against north korea america

वाशिंगटन: अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने स्वीकार किया है कि बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना ने जिस जहाजी बेड़े के कोरियाई प्रायद्वीप की तरफ बढ़ने की बात कही थी, वह अभी तक रवाना नहीं हुआ है। नौसेना ने आठ अप्रैल को कहा था कि वह उत्तर कोरिया को रोकने के लिए यूएसएस कार्ल विन्सन के नेतृत्व में नौसैन्य मारक समूह को उत्तर कोरिया की तरफ भेज रहा है। पेंटागन के प्रमुख जिम मैटिस ने 11 अप्रैल को कहा था कि विन्सन प्रायद्वीप जाने के लिए रास्ते में है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके अगले दिन कहा था, हम एक शक्तिशाली जहाजी बेड़ा भेज रहे हैं। इस बीच एक रक्षा अधिकारी ने एएफपी को कल बताया कि जहाजी बेड़ा अब भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर तट से दूर है।

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, अगले 24 घंटे के भीतर यह बेड़ा उत्तर की ओर जापान सागर की तरफ रवाना होगा। अधिकारी ने बताया कि यह बेड़ा इस क्षेत्र में अगले सप्ताह से पहले नहीं आ पाएगा क्योंकि जावा सागर और जापान सागर के बीच हजारों मील की दूरी है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने जवाब में चेतावनी दी थी कि वह अब साप्ताहिक आधार पर मिसाइल परीक्षण करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश