केरोलिना: अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक मां ने अपने ही बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना अमेरिका के राज्य उत्तरी केरोलिना की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने जब महिला से हत्या की वजह पूछी तो महिला ने कहा कि उसका बच्चा लगातार रो रहा था इस वजह से उसने बच्चे की जान ले ली। इस महिला का नाम एशिया मारिया है। कोर्ट के सामने मारिया ने कहा कि "ये एक हादसा था। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी।"
एक अखबार के मुताबिक 20 मई को मारिया ने अपने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद मारिया ने फेसबुक पर लिखा था कि नह अपने बच्चे से बहुत प्यार करती है और उसे गर्व है कि वह उसकी मां है। लेकिन मंगलवार को पुलिस को बच्चे की मौत की खबर मिली।
पुलिस का कहना है कि बच्चे के चोट लगी हुई थी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फोरेस्ट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। पुलिस के पूछने पर मारिया ने अपनी गलती को कबूल किया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और