1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ''उकसावे के चलते उत्तर कोरिया ने किया था मिसाइल परीक्षण''

''उकसावे के चलते उत्तर कोरिया ने किया था मिसाइल परीक्षण''

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 03:17 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा नवीनतम मिसाइल परीक्षण उकसावे की कार्रवाई है।

north korean missile- India TV Hindi
north korean missile

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा नवीनतम मिसाइल परीक्षण उकसावे की कार्रवाई है।

ये भी पढ़े

एच.आर. मैकमास्टर ने अमेरिकन ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "यह उत्तर कोरियाई (डीपीआरके) शासन की ओर से उकसावे वाला और अस्थिरता लाने वाला खतरनाक आचरण है।"

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा था कि डीपीआरके ने रविवार तड़के अपने पूर्वी तट से मिसाइल लांच किया था, हालांकि इस अज्ञात मिसाइल लांच को असफल माना गया था। इसके बाद पेंटागन ने भी डीपीआरके के नवीनतम मिसाइल लांच के असफल होने की पुष्टि की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश