1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने फिर किया ट्रंप का विरोध, कहा उनकी नीतियां मुस्लिम विरोधी

ओबामा ने फिर किया ट्रंप का विरोध, कहा उनकी नीतियां मुस्लिम विरोधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 04:13 pm IST,  Updated : May 16, 2016 04:15 pm IST

ओबामा ने ट्रंप का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि वह ट्रंप के प्रचार अभियान और नीतिगत प्रस्तावों के बारे में क्या सोचते हैं

barack obama- India TV Hindi
barack obama

वाशिंगटन: अमेरिका मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित करने और अन्य देशों के बीच दीवारें बनाने से जुड़ी योजनाओं को लेकर बराक ओबामा ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी अलग-थलग पड़ जाएंगे।

ओबामा ने ट्रंप का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि वह रियल एस्टेट के दिग्गज ट्रंप के प्रचार अभियान और नीतिगत प्रस्तावों के बारे में क्या सोचते हैं। ओबामा ने अपने ये विचार कल रूटगर्स यूनिवर्सिटी में एक बेहद राजनीतिक दीक्षांत भाषण के दौरान व्यक्त किए। ओबामा ने ट्रंप के अमेरिका और मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के प्रस्तावों की ओर इशारा करते हुए कहा, दुनिया पहले से कहीं ज्यादा अंतरसंबंधित हो रही है और इसका जुड़ाव प्रतिदिन बढ़ रहा है। दीवारें बनाने से वह बदलेगा नहीं।

राष्ट्रपति ने स्नातकों से कहा कि वे उन लोगों के सामने उठ खड़े हों, जो कहते हैं कि अमेरिका पहले अच्छा था। ओबामा ने ऐसे लोगों से कहा कि वे अपने ज्ञान का प्रचार करें न कि अपनी अज्ञानता की शेखी बघारें। ओबामा ने लगभग 12 हजार स्नातकों से कहा, राजनीति और जीवन में अग्यानता कोई खूबी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश