1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने कहा, असद को जाना चाहिए, IS के खिलाफ अभियान पर जोर दिया

ओबामा ने कहा, असद को जाना चाहिए, IS के खिलाफ अभियान पर जोर दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2015 10:06 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 10:06 am IST

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि अगर इस्लामिक स्टेट को पराजित करना है तो सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का सत्ता से बेदखल होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व

ओबामा ने IS के खिलाफ...- India TV Hindi
ओबामा ने IS के खिलाफ अभियान पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि अगर इस्लामिक स्टेट को पराजित करना है तो सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का सत्ता से बेदखल होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व नेताओं का आह्वान किया कि आईएस के खिलाफ मिलेजुले अभियान को फिर से ताकत प्रदान की जाए। सीरिया संकट से निपटने को लेकर रूसी

राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ असहमति के एक दिन बाद आज ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद विरोधी शिखर बैठक की मेजबानी की जहां इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ एक साल के हवाई युद्ध की समीक्षा की गई। ओबामा ने करीब 100 नेताओं की उपस्थिति में कहा, सीरिया में आईएसआईएल को परास्त करने के लिए मेरे हिसाब से नए नेता का होना जरूरी है। रूस इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश