1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: ओबामा को पसंद करने की दर 56% पहुंची

अमेरिका: ओबामा को पसंद करने की दर 56% पहुंची

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 08, 2016 11:01 am IST,  Updated : Nov 08, 2016 11:01 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता व्हाइट हाउस के लिए उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले नई उंचाईयों पर पहुंच गई है। हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में

obama likes rate reached 56 percent- India TV Hindi
obama likes rate reached 56 percent

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता व्हाइट हाउस के लिए उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले नई उंचाईयों पर पहुंच गई है। हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में यह पता चला है। गॉलअप के मुताबिक ओबामा को पसंद करने की दर कल 56 फीसदी तक पहुंच गई। ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि दो बार राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को पसंद करने की दर उनके कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में 56 फीसदी तक पहुंची हो।

वर्ष 2012 में फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ओबामा के लिए यह रेटिंग सर्वाधिक है। फिर से चुने जाने के कुछ समय पहले उनकी लोकप्रियता की दर 57 फीसदी थी। अन्य सर्वेक्षणों में भी उनकी लोकप्रियता की रेटिंग काफी अच्छी आई है। यही वजह है कि क्लिंटन अभियान ने महत्वपूर्ण राज्यों में प्रचार के लिए उनकी मदद ली।

बीते तीन दिन में ओबामा 17 चुनावी रैलियां कर चुके हैं। मिशिगन में एक रैली में ओबामा ने कहा, राष्ट्रपति के तौर पर बीते आठ साल में मैंने जितनी भी साख बनाई है, उसके बल पर मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि आप इस बार मुझ पर भरोसा जताएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश