1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने ट्रम्प को डायनासोर कहा

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने ट्रम्प को डायनासोर कहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2016 04:16 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 04:16 pm IST

न्यूयॉर्क: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को डायनासोर कहा है। वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, मिरेन ने कहा, "यह डायनासोर है। सच में, मुझे लगता है

oscar winning actress helen mirren said trump dinosaurs- India TV Hindi
oscar winning actress helen mirren said trump dinosaurs

न्यूयॉर्क: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मिरेन ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को डायनासोर कहा है। वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, मिरेन ने कहा, "यह डायनासोर है। सच में, मुझे लगता है कि वे मर रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ पुराने डायनासोर बच गए और ट्रम्प उनमें से एक हैं।"

मिरेन ने ट्रम्प के शरीर का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने इस बात की ओर ध्यान दिलाते हुए कि ट्रम्प का डायनासोर की तरह हाथ था, एक विशालकाय शरीर और छोटा दिमाग वाले शख्स के रूप में उन्हें खारिज कर दिया।

उनकी यह टिप्पणी हिलेरी क्लिंटन के लिए धन इकट्ठा करने के अभियान से जुड़ने के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला एलिनोर रूजवेल्ट के भाषण का जिक्र किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश