1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान को F-16 देने से इनकार में कांग्रेस का इस्तेमाल नहीं हुआ: अमेरिका

पाकिस्तान को F-16 देने से इनकार में कांग्रेस का इस्तेमाल नहीं हुआ: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2016 05:19 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:20 pm IST

टोनर ने कहा, हमने एफएमएफ (फॉरेन मिलिट्री फिनांस) कोष के इस्तेमाल का मामला पाकिस्तान को एफ-16 विमान बेचने के लिए बनाया है।

F-16 fighter Jet- India TV Hindi
F-16 fighter Jet

वॉशिंगटनः पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान देने से इंकार करने के लिए अमेरिका कांग्रेस की आपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। यह बात ओबामा प्रशासन ने कही है। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, नहीं, वह सच नहीं है। उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान को एफ-16 नहीं देने के लिए वह कांग्रेस का इस्तेमाल कर रहा है।

टोनर ने कहा,  हमने  एफएमएफ (फॉरेन मिलिट्री फिनांस) कोष के इस्तेमाल का मामला पाकिस्तान को एफ-16 विमान बेचने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कांग्रेस के पास मामले को भेजा कि पाकिस्तान को आतंकवाद निरोधक और उग्रवाद निरोधक अभियानों में सहयोग के लिए इन आठ एफ-16 विमानों को बेचा जाए। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि इन एफ-16 ने इस तरह के अभियानों में अब तक सहयोग किया है। हमारा मानना है कि वे कुछ आतंकवादी समूहों का पाकिस्तान की धरती को आतंकवाद का पनाहगार बनने और अफगानिस्तान में उग्रवाद के समर्थन का आधार बनने की क्षमता को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ेः धर्म के कारण हिंसा के शिकार बने लोगों को मिला अमेरिका का साथ

उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस के मुख्य सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस बिक्री के लिए फॉरेन मिलिट्री फिनांसिंग फंड का इस्तेमाल करने पर आपत्ति है। इन आपत्तियों को देखते हुए हमने पाकिस्तानियों को कहा है कि उन्हें खरीद के लिए राष्ट्रीय कोष का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश