1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्कूल गोलीबारी में बच गई छात्रा ने पछतावे के चलते की आत्महत्या

स्कूल गोलीबारी में बच गई छात्रा ने पछतावे के चलते की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 10:29 am IST,  Updated : Mar 23, 2019 10:29 am IST

उसके माता-पिता ने स्थानीय न्यूज सीबीएस4 को बताया कि एलो का किसी भयानक घटना से गुजरने के बाद उससे उबरने के लिए इलाज चल रहा था

स्कूल गोलीबारी में बच गई छात्रा ने पछतावे के चलते की आत्महत्या- India TV Hindi
स्कूल गोलीबारी में बच गई छात्रा ने पछतावे के चलते की आत्महत्या

मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा में पार्कलैंड स्कूल गोलीबारी में बच गई एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसे इस बात का पछतावा था कि वह क्यों बच गयी। सिडनी एलो (19) मार्जरी स्टोनमैन डगलस की छात्रा थी। 

Related Stories

कॉलेज में गत वर्ष 14 फरवरी को एक भूतपूर्व छात्र ने अर्द्धस्वचालित हथियार से गोलियां चला दीं जिसमें 14 छात्रों और तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मृतकों में एलो के दो करीबी मित्र भी थे। 

उसके माता-पिता ने स्थानीय न्यूज सीबीएस4 को बताया कि एलो का किसी भयानक घटना से गुजरने के बाद उससे उबरने के लिए इलाज चल रहा था और उसे सर्वाइवर गिल्ट यानी इस बात का पछतावा था कि इस घटना में वह क्यों बच गई।

उसकी मां कारा ने सीबीएस मियामी को बताया कि एलो कॉलेज में मुश्किल समय से गुजर रही थी क्योंकि कक्षाओं से उसे डर लगने लगा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश