1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यह है दुनिया की सबसे महंगी कलाई घड़ी, कीमत है 114 करोड़ रुपये

यह है दुनिया की सबसे महंगी कलाई घड़ी, कीमत है 114 करोड़ रुपये

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 05:12 pm IST

सिर्फ एक खास शख्स द्वारा इसे पहनने की वजह से इस घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा हो गई। आज यह इतिहास की सबसे महंगी कलाई घड़ी बन चुकी है...

Rolex Daytona | Phillips- India TV Hindi
Rolex Daytona | Phillips

न्यूयॉर्क: कहते हैं कि घड़ी का काम समय बताना होता है, लेकिन कुछ घड़ियां यह भी बताती हैं कि उसे पहनने वाले इंसान का वक्त कैसा है। आपने कई घड़ियों के बारे में सुना होगा जिनकी कीमत लाखों में है, लेकिन आज हम जिस घड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं वह दुनिया की सबसे महंगी कलाई घड़ी है। रोलेक्स की इस घड़ी को कभी पॉल न्यूमैन नाम के शख्स ने पहना था, और न्यूयॉर्क में हाल ही में की गई एक नीलामी में इसे 1.77 करोड़ डॉलर (लगभग 114 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया।

Paul Newman | AP Photo
Paul Newman | AP Photo

पॉल न्यूमैन। (AP)

इस घड़ी का नाम है रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना। इस घड़ी को कभी मशहूर अमेरिकी अभिनेता पॉल न्यूमैन ने पहना था। 26 जनवरी 1925 को जन्मे पॉल ने 26 सितंबर 2008 को अंतिम सांस ली थी। लेकिन उनकी यह घड़ी लग्जरी आइटम्स की दुनिया में आज चर्चा का विषय है। नीलामी में पॉल की रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना को 20वीं सदी की सबसे खास कलाई घड़ी कहा गया। यह नीलामी बीते 26 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में की गई थी। इस घड़ी के पिछले हिस्से पर अंग्रेजी में 'DRIVE SAFELY ME' लिखा है, जो न्यूमैन की पत्नी जोआन वूडवॉर्ड का एक संदेश है।

Rolex Daytona | Phillips
Rolex Daytona | Phillips

इस घड़ी की नीलामी 12 राउंड तक चली और अंत में एक व्यक्ति ने 1.77 करोड़ डॉलर (लगभग 114 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर इसे अपना बना लिया। रोलेक्स ने कॉस्मोग्राफ डेटोना घड़ियों को 1963 में लॉन्च किया था। पॉल न्यूमैन ने खुद के लिए भी एक खास घड़ी बनवाई थी। हालांकि इन महंगी घड़ियों के खरीदार बहुत कम थे और 1970 के दशक में कंपनी ने इन घड़ियों का निर्माण बंद कर दिया था। लेकिन 1980 का दशक आते-आते कलेक्टर्स में इन घड़ियों की मांग बढ़ गई और पॉल न्यूमैन की घड़ी तो सबसे खास बन गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश