1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बुजुर्ग कपल की तस्वीर फेसबुक पर वायरल, जानें क्या है कारण....

बुजुर्ग कपल की तस्वीर फेसबुक पर वायरल, जानें क्या है कारण....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 01:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 01:07 pm IST

नई दिल्ली: इन दिनों कनाड़ा के एक बुजुर्ग कपल की तस्वीरें फेसबुक पर खूब वायरल हो रही हैं। बुजुर्ग जोड़े की यह तस्वीर उनकी पोती एश्ले बायरिक ने फेसबुक पर शेयर की है। इन तस्वीरों

canada- India TV Hindi
canada

नई दिल्ली: इन दिनों कनाड़ा के एक बुजुर्ग कपल की तस्वीरें फेसबुक पर खूब वायरल हो रही हैं। बुजुर्ग जोड़े की यह तस्वीर उनकी पोती एश्ले बायरिक ने फेसबुक पर शेयर की है। इन तस्वीरों में यह जोड़ा रोते हुए नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीरें अब तक साढ़े सात हजार लोग शेयर कर चुके हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एश्ले ने लिखा है कि 'यह अब तक की सबसे दुखी करने वाली तस्वीर है जो मैंने क्लिक की है। ये मेरे दादा-दादी हैं जिनके आंसू नहीं रुक रहे।' एश्ले ने कहा कि उनके दादा-दादी पिछले 8 महीने से एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे हैं। क्योंकि दादी की स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उन्हें जिस नर्सिंग होम में रखा गया है वहीं उनके दादा को रखने की अनुमति नहीं है। इसी वजह से पिछले 8 महीने से दोनों एक दूसरे का इंतजार कर रहे हैं।

एश्ले के दादा को हाल ही में कैंसर का पता चला है साथ ही अधिक उम्र के साथ उनकी याददाश्त भी कम होते जा रही है लेकिन एश्ले का कहना है कि मेरी दादी को लेकर उनकी कोई भी याददाश्त एक इंच भी कम नहीं हुई। लेकिन हमें डर है कि ज्यादा वक्त तक अलग रहने से ऐसा न हो जाए। यह हमारे परिवार के लिए चिंता का विषय है। इसलिए हर दूसरे दिन हम दादी को उनसे मिलाने लेकर जाते हैं।'

एश्ले ने लिखा, 'उन्हें कैंसर होने की खबर के बाद यह हमारे लिए और जरूरी हो गया है कि दोनों एक ही नर्सिंग केयर सेंटर में साथ रह सकें। अभी वह जहां हैं वहां उनका उचित ख्याल भी नहीं रखा जा रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश