1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क: मॉल में गोलीबारी की खबरों से भगदड़, कोई हताहत नहीं

न्यूयार्क: मॉल में गोलीबारी की खबरों से भगदड़, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2016 11:59 am IST,  Updated : Nov 13, 2016 11:59 am IST

गिल्डरलैंड: रिटेल स्टोर में गोलीबारी होने की रिपोर्ट के बाद न्यूयार्क के मॉल में सैकड़ों दुकानदारों के बाहर निकलने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। बहरहाल, किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है

Police seek suspect in shooting at Crossgates Mall- India TV Hindi
Police seek suspect in shooting at Crossgates Mall

गिल्डरलैंड: रिटेल स्टोर में गोलीबारी होने की रिपोर्ट के बाद न्यूयार्क के मॉल में सैकड़ों दुकानदारों के बाहर निकलने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। बहरहाल, किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है और न ही कोई संदिग्ध पकड़ में आया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दो व्यक्ति के बीच झगड़े में गोली चलने की खबर दी थी। जिसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कल गुएलडरलैंड के क्रासगेट मॉल को खाली करने के निर्देश दिये। यह स्थान अल्बानी के उत्तरपूर्व में करीब 12 मील दूर स्थित है।

पुलिस ने स्वतंत्र रूप से इन खबरों की पुष्टि नहीं की, लेकिन उसके अधिकारियों ने मॉल की तलाशी ली और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी मेजर बिल कीलर ने अल्बानी टाइम्स-यूनियन को बताया कि शाम करीब ढाई बजे दो लोगों के बीच गोली चलने की खबर आयी। हालांकि वह दोनो भागने में सफल रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश