1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हम जंग नहीं चाहते, लेकिन ईरान ने किसी भी तरह का हमला किया तो...: अमेरिका

हम जंग नहीं चाहते, लेकिन ईरान ने किसी भी तरह का हमला किया तो...: अमेरिका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 09:51 am IST,  Updated : May 10, 2019 09:51 am IST

पॉम्पियो ने आरोप लगाया कि ईरान ने हालिया सप्ताह में अपने कदमों और बयानों से तनाव और बढ़ाया है।

US President Donald Trump and Iranian leader Hassan Rouhani | AP File- India TV Hindi
US President Donald Trump and Iranian leader Hassan Rouhani | AP File

वॉशिंगटन: बीते कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही गई है। एक ताजा बयान में अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह या उसकी ओर से कोई और अमेरिकी हितों या नागरिकों पर किसी भी प्रकार हमला करता है उसका ‘त्वरित एवं निर्णायक’ जवाब दिया जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘तेहरान में सत्ता को यह समझना चाहिए कि यदि वे या उनकी ओर से कोई ओर अमेरिकी हितों या नागरिकों के खिलाफ किसी भी प्रकार से हमला करता है तो अमेरिका त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई करके उसका जवाब देगा।’

उन्होंने कहा, ‘ईरान को हमारे संयम को संकल्प की कमी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। अभी तक ईरानी शासन ने हिंसा का विकल्प चुना है और हम तेहरान के उन लोगों से शासन का यह व्यवहार बदलने की अपील करते हैं जो तनाव कम करके समृद्ध भविष्य की राह देखते हैं।’ पॉम्पिओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान का जिक्र करते हुए यह बात की, जब डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि वह ‘किसी दिन ईरान के नेताओं के साथ बैठक करना चाहते थे ताकि कोई समझौता किया जा सके और इससे भी जरूरी यह है कि ईरान जिस भविष्य का हकदार है, उसे वह देने की दिशा में कदम उठाया जा सके।’

पॉम्पियो ने आरोप लगाया कि ईरान ने हालिया सप्ताह में अपने कदमों और बयानों से तनाव और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों का रुख साफ है,‘हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन 40 वर्षों से अमेरिकी जवानों की हत्या, अमेरिकी केंद्रों पर हमले और अमेरिकियों को बंदी बनाया जाना इस बात की लगातार याद दिलाते हैं कि हमें अपनी रक्षा में कदम उठाने ही होंगे।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश