1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अगर ट्रंप सफल होंगे तो देश सफल होगा: ओबामा

अगर ट्रंप सफल होंगे तो देश सफल होगा: ओबामा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2016 07:21 am IST,  Updated : Nov 11, 2016 07:21 am IST

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज व्हाटस हाउस में अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मुलाकात की और उन्हें अपना सहयोग देने का संकल्प जताया। दोनों नेताओं ने कांटे की टक्कर वाले अमेरिकी

Trump, Obama- India TV Hindi
Trump, Obama

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज व्हाटस हाउस में अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मुलाकात की और उन्हें अपना सहयोग देने का संकल्प जताया। दोनों नेताओं ने कांटे की टक्कर वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की तरफ एक कदम बढाने के लिए घरेलू और विदेश नीति मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच बैठक 90 मिनट चली। 

ओबामा ने ट्रंप के साथ बैठक को शानदार और कई विषयों वाली बताया। ओबामा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ज्यादातर मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि निर्वाचित राष्ट्रपति, कि हम आपकी सफलता के लिए जो मदद कर सकते हैं वह करने वाले हैं क्योंकि अगर आप सफल होंगे तो देश सफल होगा। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि चाहे कोई भी पार्टी हो, चाहे कोई भी राजनीतिक पसंद हो, हम सभी को एकसाथ आकर मिलकर सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना चाहिए। 

ओबामा ने कहा कि उनकी पहली वरीयता सत्ता का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करना है। ट्रंप ने कहा कि वह राष्ट्रपति के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं। 

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं और कहा कि उन्होंने कुछ शानदार और मुश्किल चीजों पर चर्चा की।    

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी थीं। उनके साथ उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए माइक पेन्स भी व्हाइट हाउस गए। 70 वर्षीय ट्रम्प अपने निजी जेट विमान से न्यूयार्क से रवाना हुए और राष्ट्रीय राजधानी के ठीक बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। उन्होंने प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया और ओबामा के साथ अपनी पहली मुलाकात कवर करने के लिए संवाददाताओं को अपने साथ आने से मना कर दिया। 

नवनिर्वाचित रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने ओबामा की अमेरिकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए हैं और उनकी विरासत को आगे नहीं ले जाने की बात कही है। 

बाद में ट्रम्प प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रयान सहित कांग्रेशनल नेताओं से मिलने के लिए कैपिटॅल हिल गए। कैपिटॅल हिल में ट्रम्प ने मेलानिया और पेन्स के साथ दोपहर का भोजन किया और सत्ता के हस्तांतरण पर चर्चा की। स्पीकर के कार्यालय ने बताया स्पीकर ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी बैठक के बाद यह दिखाने के लिए कैपिटॅल हिल आमंत्रित किया कि उन्हें कहां शपथ दिलाई जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश