1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों में राजन, सानिया और प्रियंका शामिल

दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों में राजन, सानिया और प्रियंका शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 07:55 pm IST

टाइम मैगजीन की दुनिया में 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गूगल के सीईओ सुदंर पिचई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल तथा सचिन बंसल शामिल हैं।

Time Magazine- India TV Hindi
Time Magazine

न्यूयार्क: टाइम मैगजीन की दुनिया में 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गूगल के सीईओ सुदंर पिचई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल तथा सचिन बंसल शामिल हैं। टाइम की गुरुवार को जारी सालाना सूची में अमेरिकी कंपोजर लिन मैनुएल-मिरांडा, आईएमएफ की प्रमुख किस्टीन लेगार्ड तथा ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता लिआनार्दो दी कैपरियो शामिल हैं। ये सभी कला, विग्यान, समाज, प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्रों में अगुवा हैं।

राजन को दूरदृष्टिवाला बैंक अधिकारी करार देते हुए टाइम ने कहा कि वह ऐसे गिने-चुने अर्थशास्ति्रयों मे शामिल हैं जिन्होंने वैश्विक संकट तथा गिरावट में भारत को रास्ता दिखाया और इस समय उभरते बाजारों में एक आकर्षक स्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आईएमएफ में 2003 से 2006 के दौरान मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में काम करते हुए राजन ने सब-प्राइम संकट की भविष्यवाणी की थी।

मिर्जा के बारे में पत्रिका ने क्रिकेट खलाड़ी सचिन तेंदुलकर के हवाले से कहा है, उनका विश्वास, ताकत तथा जुझारूपन टेनिस से उपर पहुंच गया है और उन्होंने भारतीयों को अपने सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया है। टाइम्स एडिटर द्वारा निर्धारित सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल नहीं किया गया है। मोदी पिछले साल पत्रिका के 100 प्रभावशील व्यक्तियों की सूची में शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश