1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 32 की उम्र के बाद शादी करने पर तलाक का खतरा

32 की उम्र के बाद शादी करने पर तलाक का खतरा

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2015 11:51 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 11:52 pm IST

न्यूयॉर्क: तलाक के संबंध में व्याप्त धारणाओं में बड़ा परिवर्तन करते हुए एक शोध में पता चला है कि वे लोग जो 32 वर्ष की उम्र के बाद शादी करते हैं, उनमें 20 वर्ष की

32 की उम्र के बाद शादी...- India TV Hindi
32 की उम्र के बाद शादी करने पर तलाक का खतरा

न्यूयॉर्क: तलाक के संबंध में व्याप्त धारणाओं में बड़ा परिवर्तन करते हुए एक शोध में पता चला है कि वे लोग जो 32 वर्ष की उम्र के बाद शादी करते हैं, उनमें 20 वर्ष की उम्र के बाद शादी करने वालों की अपेक्षा अलगाव की संभावनाएं अधिक रहती हैं। शोध में पता चला है कि 32 साल की उम्र के बाद तलाक की संभावना हर साल पांच फीसदी बढ़ जाती है। पूर्व में किए गए शोधों में बताया गया था कि देर से शादी करने पर तलाक का खतरा कम होता है।

अमेरिका स्थित युनिवर्सिटी ऑफ उटाह के निकोलस वॉलफिंगर ने कहा, "यह एक बड़ा परिवर्तन है।"

वॉलफिंगर ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक, हाल के शोध में ही यह जानकारी मिली है कि 32 की उम्र बाद की शादी में कई बार तलाक का जोखिम काफी ज्यादा होता है।"

शोध के लिए वॉलफिंगर ने 2006 से 2010 के बीच के अमेरिकी नेशनल सर्वे ऑफ फेमिली ग्रोथ के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज के लिए लिखे गए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि 32 साल से पहले की उम्र में शादी करने से हर साल शादी टूटने के खतरे में 11 फीसदी की कमी आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश