1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सड़क सुरक्षा उच्चतम प्राथमिकता, अमेरिका का हर मदद का वादा: गडकरी

सड़क सुरक्षा उच्चतम प्राथमिकता, अमेरिका का हर मदद का वादा: गडकरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2016 11:57 am IST,  Updated : Jul 12, 2016 11:57 am IST

वाशिंगटन: सड़क सुरक्षा को भारत में बड़ी समस्या करार देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और अमेरिका ने अपना प्रौद्योगिकी ग्यान साझा

nitin-gadkari- India TV Hindi
nitin-gadkari

वाशिंगटन: सड़क सुरक्षा को भारत में बड़ी समस्या करार देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और अमेरिका ने अपना प्रौद्योगिकी ग्यान साझा करने की चुनौती से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया है।

गडकरी अमेरिकी परिवहन सचिव एंथनी फॉक्स से मुलाकात और अमेरिकी कारोबारी समुदाय समेत दिन भर चली अन्य बैठकों के बाद भारतीय पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की उच्चतम प्राथमिकता है। आज हमने अमेरिकी परिवहन मंत्री के साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में अपनी समस्याओं की चर्चा की। अच्छी बात यह है कि मंत्री ने मुझे नियम, नियमन, साफ्टवेयर प्रणाली, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष समेत हर किस्म के सहयोग का वादा किया। वे हमारे साथ हर तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं।

गडकरी ने स्वीकार किया भारत में सड़क सुरक्षा को बड़ी समस्या है और हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाओं में 1,50,000 से अधिक लोग मरते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश