1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN में रूस के राजदूत का जन्मदिन से पहले निधन

UN में रूस के राजदूत का जन्मदिन से पहले निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 01:12 pm IST

मॉस्को: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,"रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी

russian ambassador- India TV Hindi
russian ambassador

मॉस्को: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,"रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि विताली चर्किन के निधन की घोषणा करते हुए दुख जताया। वह अपने 65वें जन्मदिन से एक दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए।"

मंत्रालय ने संवेदना व्यक्त करते हुए चर्किन को एक उत्कृष्ट राजनयिक करार दिया, जो संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत के रूप में 2006 से कार्यरत थे। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि उन्हें चर्किन के निधन की खबर सुनकर झटका लगा है और वह दुखी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश